MP News: बड़वानी में तालाब में मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता – हत्या, हादसा या आत्महत्या?

MP News: बड़वानी। सेंधवा में 2 दिन से लापता 19 वर्षीय युवक नमन वाडीले का शव तालाब में मिला। नमन वाडीले की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिवार ने 2 दिन पहले शहर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश शुरू की।

आज सुबह निवाली रोड स्थित सेंधवा पब्लिक स्कूल के पीछे तालाब में शव मिलने की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नमन वाडीले के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सेंधवा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे, जबकि पुलिस भी मौके पर मौजूद है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

Scroll to Top