MP: युवक-युवती के जले शव मिलने के मामले में खुलासा – शादीशुदा महिला ने पुराने प्रेमी की ब्लैकमेलिंग के चलते की आत्महत्या

MP: छतरपुर में युवती और युवक की जलकर मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि शादीशुदा महिला के प्रेमी की ब्लैकमेलिंग के चलते उसने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर आग लगाकर खुदकुशी की। पिछले महीने, पेड़ से जंजीर में बंधे शव मिले थे।

शादीशुदा महिला ने अपने नए प्रेमी के साथ आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने रीवा के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लवकुशनगर थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें

Exit mobile version