Indore: शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी आर्मी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Indore में तीन दिनों के भीतर महिला के साथ बर्बरता से दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार आरोपी आर्मी का हेड कांस्टेबल है, जिसने शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी प्राइवेट पार्ट में काँच का गिलास डालकर गंभीर चोट पहुंचाई।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

घायल अवस्था में पीड़िता महिला थाना पहुंची, जहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी असम राज्य के एक जिले में आर्मी हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

यह घटना शहर में लगातार बढ़ते अपराधों की एक और कड़ी है, जिससे लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जल्द ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Scroll to Top