MP News: ‘जशपुर’ 2 नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, 3 दिन तक बंधक रखने के बाद पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP News: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 2 नाबालिग बच्चियों से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। यह घटना उस समय हुई जब बच्चियां बाजार गई थीं, और वहां दोनों आरोपियों से उनकी जान-पहचान हो गई। इसके बाद आरोपी उन्हें अपने साथ ले गए और तीन दिनों तक बंधक बनाकर घुमाते रहे।

घर पहुंचकर बताया दर्दनाक वाकया

आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भागकर बच्चियां अपने घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन दोनों बच्चियों को लेकर बगीचा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Scroll to Top