MP News: सोना-चांदी व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से गायब मिले लाखों के जेवर और नकदी

MP News: खरगोन जिले के भीकनगांव नगर के राममंदिर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोने-चांदी का व्यापार करने वाले पिता-पुत्र, लक्ष्मण सोनी और उनका बेटा योगेश सोनी, शाम को करीब 8 बजे घर लौटे और मुख्य दरवाजा बंद पाया। पीछे का दरवाजा खुला हुआ मिला। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने अपनी पत्नी, 55 वर्षीय गिरिजा बाई, को खून से लथपथ अचेत अवस्था में पाया। घर की अलमारी भी खुली हुई थी।

परिजन तुरंत गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घर से 3 लाख 50 हजार रुपये की नकदी और आभूषण गायब मिले हैं।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/2608zmp_khargone_murder_r_v4.mp4

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी राकेश आर्य ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि चोरी की नीयत से घर में घुसे अज्ञात व्यक्तियों ने महिला की हत्या की और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

और पढ़ें

Exit mobile version