Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में मौत का तांडव! युवक ने परिवार के आठ लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर कर ली ख़ुदकुशी

Madhya Pradesh के छिंदवाड़ा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के आठ लोगों की सामूहिक रूप से हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि परिवार का ही मुखिया बताया जा रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिले के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामुहिक हत्या कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर हत्या का शक परिवार के मुखिया पर ही लग रहा है। जिसने कुल्हाड़ी से अपने ही परिवार के आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या के बाद आरोपी मुखिया ने भी फांसी लगा कर स्वयं भी इह लीला समाप्त कर ली है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

हत्या करने का कारण पता नही चल सका है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता -पत्नी बच्चे और भाई सहित अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी से झूल गया । घटना रात्रि दो-तीन बजे की बताई जा रही है।

माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है। पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना की जानकारी लगते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।

Scroll to Top