MP News: बदमाशों की गुंडागर्दी का नंगा नाच! रीवा में स्कूल की बाउंड्री कूदकर की बच्चियों से अभद्रता

MP News: शिक्षा के मंदिर में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए, रीवा के एक शासकीय स्कूल में बदमाशों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौरी चौकी के सीएम राइस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर सोनौरी में दो बदमाशों ने बाउंड्री कूदकर स्कूल के अंदर प्रवेश किया और चल रही कक्षाओं में जाकर छात्राओं से अभद्रता की। लंच कर रही बच्चियों का टिफिन छीनकर फेंक दिया और उनके साथ बदतमीजी की।

इस घटना से स्कूल में दहशत का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी संबंधित थाना को देते हुए बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version