MP News: निर्दई थानेदार ने की आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई, पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

सीधी: अमिलिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक आदिवासी युवक की बेरहम पिटाई का मामला सामने आया है। युवक अपना कसूर पूछता रहा, लेकिन एसआई ने उसे बेरहमी से पीटा।

थानेदार ने युवक को सुबह से उठाकर दिनभर थाने में बिठाकर मारा, जिससे उसकी पीठ और दोनों पैर की जंघा लाल हो गई। पीड़ित युवक ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र वर्मा से गुहार लगाई है।

थाने में दिनभर की पिटाई

MP News: मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने चुरहट एसडीओपी को जांच सौंपी है और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Scroll to Top