MP News: महिला से स्नैचर ने पहले पूछा किराना दुकान का पता, पलट कर दौबारा आया और खींच ले गया चैन! देखें वीडियो

MP News: धामनोद थाना क्षेत्र के गांव गुजरी में स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे, पंचायत रोड पर अपने घर के बाहर बैठी 65 वर्षीय पुष्पा सोनी के गले से एक स्नैचर ने सोने की चेन खींच ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि स्नैचर ने पहले उनसे किराना दुकान का पता पूछा और फिर लौटकर अचानक चेन खींच ली। घटना के समय दूसरा युवक बाइक लेकर थोड़ी दूरी पर तैयार खड़ा था। महिला अब सुरक्षित हैं, लेकिन इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Scroll to Top