Friday, 30 May 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > मध्य प्रदेश > Ujjain: T20 में सट्टा लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई
मध्य प्रदेश

Ujjain: T20 में सट्टा लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई

मनीष कुमार राणा
Last updated: June 14, 2024 9:34 am
मनीष कुमार राणा
Share
ujjain-police-uncover-t20-betting-gang-14-crore-cash-seized
SHARE

उज्जैन पुलिस ने T20 वर्ल्ड कप के दौरान सट्टा खाने और लगाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। आईजी संतोष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि यह कार्रवाई मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी सट्टा कार्रवाई मानी जा रही है। इस कार्रवाई में 14 करोड़ से अधिक नगदी और 7 देशों की विदेशी करेंसी बरामद की गई है।

13 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि निलगंगा थाना क्षेत्र की 19 ड्रीम्स कॉलोनी में पीयूष चोपड़ा के घर और खराकुंवा थाना क्षेत्र के मुसद्दीपुरा में पीयूष के दूसरे घर में सट्टा खेला जा रहा है। पुलिस ने दोनों जगह दबिश दी और वहां से 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 5 मैक मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सीम कार्ड, 2 पेन ड्राइव, 3 मेमोरी कार्ड सहित अन्य उपकरण और लाखों की विदेशी करेंसी के साथ 14 करोड़ 58 लाख रुपए नगद बरामद किए।

इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी पीयूष चोपड़ा फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह (30 वर्ष) निवासी अमरपुरा, लुधियाना, पंजाब।
  2. रोहित पिता सुरजीत सिंह (26 वर्ष) निवासी रेलवे कॉलोनी, नीमच, मप्र।
  3. गुरप्रीत पिता सरदार गुरमिल सिंह (36 वर्ष) निवासी माता नगर, लुधियाना, पंजाब।
  4. मयूर जैन पिता विजय जैन (30 वर्ष) निवासी नीमच बगाना।
  5. सतप्रीत पिता परमजीत सिंह (34 वर्ष) निवासी शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, पंजाब।
  6. आकाश पिता अजय मसीही (26 वर्ष) निवासी मिशन अस्पताल, नीमच।
  7. चेतन पिता स्व. पूरन चंद नेगी (37 वर्ष) निवासी शराबा नगर, लुधियाना, पंजाब।
  8. हरीश पिता राजमल तेली (36 वर्ष) निवासी निम्बाहेड़ा डाक बंगला, राजस्थान।
  9. गौरव पिता सूरजमल जैन (26 वर्ष) निवासी कंचननगर, नीमच।
  10. पीयूष चोपड़ा निवासी मुसद्दीपुरा, उज्जैन (फरार)।

फरार आरोपी पीयूष चोपड़ा ने अपने पंटरों को संपूर्ण हाई-टेक तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवा कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बुकीज से संपर्क बनवाया। उन्होंने londonexch9.com ऑनलाइन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाए, जिससे सट्टा खेला जा सके। सटोरिये ZOOM MEETING ऐप के माध्यम से लाइव कनेक्टिविटी लेकर लगातार संपर्क में रहते थे। इस कार्य के लिए हाई स्पीड इंटरनेट डिवाइस और विशेष एप्लीकेशन का प्रयोग किया जाता था।

इस कार्रवाई से उज्जैन पुलिस ने सट्टा खाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिससे सट्टेबाजी की दुनिया में बड़ी हलचल मच गई है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
By मनीष कुमार राणा
Follow:
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Previous Article rajasthan-aadhaar-kyc-order-public-trouble Rajasthan सरकार का आधार केवाईसी आदेश आमजन के लिए बना मुसीबत
Next Article udaipur-peace-committee-meeting-festivals-preparation Udaipur: शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहारों को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Rajasthan: बांसवाड़ा में ईद मिलादुन्नबी पर्व, भव्य जुलूस और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

Rajasthan: बांसवाड़ा जिले में मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी…

By मनीष कुमार राणा

Fraud Case में फंसे ATS के Geetamber Anand और पत्नी पर LOC जारी, Court ने नहीं दी राहत!

दिल्ली की एक अदालत ने ATS Infrastructure fraud case के तहत एटीएस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के…

By अंकुर सिंह

Manish Sisodia की पदयात्रा 16 अगस्त से शुरू, सुरक्षा कारणों से तारीख में बदलाव Saurabh Bhardwaj

Delhi- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री Saurabh Bhardwaj ने…

By शिवम सोरा

You Might Also Like

Madhya Pradesh: ग्वालियर में शादी के बाद मजाक बना जानलेवा, दूल्हे ने जीजा-साले को मारी गोली
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: ग्वालियर में शादी के बाद मजाक बना जानलेवा, दूल्हे ने जीजा-साले को मारी गोली

By प्रिंस गौर
MP: 'ग्वालियर' प्रेमी संग भागने के लिए लड़की ने मां और भाई को दी नींद की गोलियां
मध्य प्रदेश

MP: ‘ग्वालियर’ प्रेमी संग भागने के लिए लड़की ने मां और भाई को दी नींद की गोलियां

By आदित्य दुबे
Bhopal से 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद, एनसीबी ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश

Bhopal से 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद, एनसीबी ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By प्रिंस गौर
Madhya Pradesh: दुनिया का सबसे गरीब परिवार, इनकम सर्टिफिकेट दे रहा सबूत, सलाना आय है बस कुछ रुपए
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: दुनिया का सबसे गरीब परिवार, इनकम सर्टिफिकेट दे रहा सबूत, सलाना आय है बस कुछ रुपए

By प्रिंस गौर
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?