Aamrapali Dubey Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और Nirahua के भोजपुरी गाने ‘जुगाड़ करके जा’ ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

Aamrapali Dubey Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है. यूपी बिहार ही नहीं देशभर में आम्रपाली दुबे के चाहने वालों की कमी नहीं है. भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के अलावा उनके डांस और लटके झटके के भी लोग कायल हैं. आम्रपाली का एक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. जुगाड़ करके जा गाने में वो भोजपुरी एक्टर निरहुआ (Nirahua) उर्फ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के साथ सिजलिंग डांस करती नजर आ रही हैं

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री लोगों का काफी पसंद आ रही हैं. जुगाड़ करके जा गाने को अब तक 50 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं. ये गाना भोजपुरी फिल्म आशिक आवारा का है. फिल्म के साथ साथ ये गाना भी सुपरहिट रहा. और उससे कही ज्यादा आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया.

आपको बता दें फिल्मी पर्दे पर आम्रपाली दुबे की खेसारी लाल यादव, रवि किशन, पवन सिंह जैसे स्टार के साथ जोड़ी बनी लेकिन निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी का कोई तोड़ नहीं है.

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

आपको बता दें जल्द ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘साजन’ रिलीज होने जा रही है जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है. इस जोड़ी ने भोजपुरी की तमाम फिल्मों में काम किया और फिल्म के साथ ये जोड़ी भी सुपरहिट रही.

और पढ़ें

Scroll to Top