प्यार में मिला धोखा तो इस Trans Woman ने इस देश के लोगों के साथ कर दिया कांड!

प्यार में धोखा खाने के बाद बदला लेने की कई कहानियां आपने सुनी होंगी, लेकिन थाईलैंड की एक Trans Woman ने अपने प्रेम में मिले धोखे का ऐसा अनोखा बदला लिया कि सुनने वाले हैरान रह गए। यह महिला अब तक 73 जापानी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर चुकी है और उनके करोड़ों रुपये ठग चुकी है। उसके निशाने पर केवल जापानी नागरिक ही होते थे, और इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है।

जापानी नागरिकों को बनाया निशाना

यह ट्रांस महिला, जिसका असली नाम उथाई नान्ताखान है, जापान से थाईलैंड आने वाले लोगों को अपना निशाना बनाती थी। वह खुद को थाईलैंड की निवासी बताकर जापानी नागरिकों से कहती थी कि उसका पासपोर्ट और पर्स खो गया है, जिससे उसे अपने देश लौटने के लिए मदद की जरूरत है। इसी बहाने वह उनसे संपर्क साधती और धीरे-धीरे उनके साथ नजदीकी बढ़ाती।

तरीके से करती थी धोखाधड़ी

हाल ही में थाईलैंड आए एक जापानी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि एक ट्रांस महिला, जिसे वह एमी के नाम से जानता था, ने उसके साथ 15 मिलियन बाट (करीब तीन करोड़ रुपये) की ठगी की है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। 36 वर्षीय व्यक्ति की एमी से जनवरी में थाईलैंड में मुलाकात हुई थी। एमी ने खुद को हांगकांग की पर्यटक बताया और कहा कि उसका पासपोर्ट और पर्स खो गया है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इसके बाद एमी ने जापानी शख्स से होटल के किराए के लिए पैसे मांगे और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। उन्होंने कई बार एक-दूसरे से मुलाकात की और शख्स ने काफी पैसा खर्च किया, लेकिन एमी ने कभी पैसे वापस नहीं किए। अंततः, 4 अगस्त को 49 वर्षीय उथाई नान्ताखान को गिरफ्तार कर लिया गया, जो असल में वह ‘एमी’ थी।

प्यार में धोखा और बदले की कहानी

पूछताछ में उथाई नान्ताखान ने बताया कि जब वह पढ़ाई कर रही थी, तब उसे एक जापानी लड़के से प्यार हो गया था, जिसने उसे धोखा दे दिया। उसी दिन से उसने तय कर लिया था कि वह जापानियों से ठगी करेगी और बदला लेगी। अब तक, वह 73 जापानी नागरिकों के साथ सात करोड़ से अधिक रुपये की ठगी कर चुकी है। उसका कहना था कि वह हर जापानी से ठगी करके अपने पुराने प्रेमी से मिले धोखे का बदला ले रही थी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

उथाई नान्ताखान की इस धोखाधड़ी की कहानी ने थाईलैंड और जापान दोनों ही देशों में हड़कंप मचा दिया है, और पुलिस अब इस मामले की पूरी तहकीकात कर रही है।

और पढ़ें

Share This Article
विभोर अग्रवाल एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं, चाहे वह स्थानीय हों या हाइपरलोकल। उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता की झलक मिलती है। विभोर का मुख्य उद्देश्य हर महत्वपूर्ण समाचार को समझकर उसे अपने दर्शकों तक पहुँचाना है। उनकी मेहनत और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाई है।
Exit mobile version