Sunday, 6 Jul 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > ट्रेंडिंग > Cloudburst in Himachal: शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में मची भारी तबाही
ट्रेंडिंग

Cloudburst in Himachal: शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में मची भारी तबाही

विभोर अग्रवाल
Last updated: August 1, 2024 11:08 am
विभोर अग्रवाल
Share
cloudburst-himachal
SHARE

Cloudburst in Himachal: हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में गुरुवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक 30 लोगों के लापता होने की सूचना है। शिमला जिले के रामपुर झाकड़ी में समेज खड्ड के पास गुरुवार तड़के बादल फटा, जिससे जल स्तर तेजी से बढ़ गया और बाढ़ आ गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस घटना की पुष्टि की है और डीसी अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डीएसआरएफ, पुलिस बल और बचाव दल की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में 19 लोग लापता हो गए हैं।

#Kullu– कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में सब्जी मंडी की एक बिल्डिंग गिर गई।@GoHimachal_ @DCKullu @PoliceKullu #KULLU #HimachalPradesh #himachalpradeshrains pic.twitter.com/XhUf915cGP

— Hindi States (@HindiStates) August 1, 2024

भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। बावजूद इसके, राहत कार्यों में जुटे सभी दल प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

घरों में घुसा मलबा, पुल और जेसीबी मशीनें बह गईं शिमला के रामपुर झाकरी क्षेत्र में बादल फटने के कारण जल स्तर काफी बढ़ गया। घानवी और समेज खड्ड में बाढ़ आने से 5 मकान, 2 पैदल पुल, स्कूल भवन, अस्पताल, पावर प्रोजेक्ट रेस्ट हाउस, एक जेसीबी मशीन और तीन छोटे वाहन मलबे के साथ बह गए। इस दौरान मलबा कुछ घरों में घुस गया।

कुल 10 से 12 और लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुटी हैं।

जियोरी से घानवी सड़क बंद राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर झाकरी से किन्नौर के बीच यातायात चालू है, लेकिन जियोरी से घानवी सड़क पर ट्रैफिक बंद है। इसके अलावा झाकरी से समेज गांव के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

मंडी में भी बादल फटने से एक की मौत मंडी जिले के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में भी बादल फटने की सूचना है। एएनआई के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग लापता हैं। NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

कुल्लू में बिजली प्रोजेक्ट को नुकसान कुल्लू के मलाणा में भी बादल फटने की खबर है, जिससे वहां के बिजली प्रोजेक्ट को नुकसान हुआ है। इस घटना में कई गाड़ियों के बहने की भी सूचना है।

इन घटनाओं के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

लापता लोगों की सूची:

  1. शिक्षा पत्नी गोपाल, उम्र 37, वीपीओ सुगा तेह रामपुर
  2. जिया बेटी गोपाल, उम्र 15, वीपीओ सुगा तेह रामपुर
  3. कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल, उम्र 34, गांव कांदरी, फांचा तेह रामपुर
  4. अक्षिता बेटी जय सिंह सनैल, उम्र 7, गांव कांदरी, फांचा तेह रामपुर
  5. अदविक पुत्र जय सिंह सनैल, उम्र 4, कांदरी, फांचा तेह रामपुर
  6. कृष्णा देवी पत्नी लेफ्टिनेंट पुरूषोत्तम, गांव सरपारा, उम्र 70, रामपुर
  7. श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह, उम्र 39, गांव समेज
  8. आरुषि पुत्री श्याम सिंह, उम्र 13, गांव समेज
  9. अभि पुत्र श्याम सिंह, उम्र 15, गांव समेज
  10. सरस्वस्ती पत्नी श्याम सिंह, उम्र 33, गांव समेज
  11. तनु केदारनाथ पुत्री रविंदर केदार्ता, उम्र 15, गांव समेज
  12. रानू केदार्ता पुत्री रविंदर केदार्ता, उम्र 16, गांव समेज
  13. मंगला देवी पत्नी सुना राम, उम्र 70, गांव समेज
  14. ममता पत्नी पांडे, निवासी झारखंड
  15. मुस्कान पुत्री पांडे, निवासी झारखंड
  16. सरिता पत्नी भोला, निवासी झारखंड
  17. अंजली पत्नी भोला, निवासी झारखंड
  18. पांडेय, निवासी झारखंड

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

और पढ़ें

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
By विभोर अग्रवाल
Follow:
विभोर अग्रवाल एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं, चाहे वह स्थानीय हों या हाइपरलोकल। उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता की झलक मिलती है। विभोर का मुख्य उद्देश्य हर महत्वपूर्ण समाचार को समझकर उसे अपने दर्शकों तक पहुँचाना है। उनकी मेहनत और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाई है।
Previous Article muslim-woman-namaz-mosque क्या मुस्लिम महिलाएं मस्जिद में नमाज अदा कर सकती हैं? इस पर Telangana Highcourt का क्या है आदेश!
Next Article "gurugram-iffco-chowk-metro-station-electrocution-3-dead" Gurugram के इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास बारिश में फैला करंट, 3 की मौत

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Rajasthan News: रानोली कस्बे में पादरी गैंग के नकाबपोश बदमाशों ने किया ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

Rajasthan News: सीकर जिले के रानोली कस्बे के मुख्य बाजार में पादरी गैंग के नकाबपोश…

By सुमित कुमार

Kolkata FF Fatafat Result Today September 19, 2024: आज का भाग्यशाली नंबर कौन सा है?

Kolkata FF Fatafat Result Today September 19, 2024: लॉटरी में पुरस्कार जीतने के लिए अचानक…

By मनीष कुमार राणा

Kolkata FF Fatafat Result Today September 18, 2024: क्या आपने जीता आज का पुरस्कार?

Kolkata FF Fatafat Result Today September 18, 2024: लॉटरी में पुरस्कार जीतने के लिए अचानक…

By मनीष कुमार राणा

You Might Also Like

anant-ambani-jioMart-fresh-package-chicken-controversy-neha-rathore
ट्रेंडिंग

अनंत अंबानी vs नेहा राठौर: जियोमार्ट फ्रेश में लाइव चिकन बंद, पर पैकेट वाला क्यों? | पशु अधिकार विवाद

By अंकुर सिंह
Vantara Wildlife Rescue Center
ट्रेंडिंग

Vantara Wildlife Rescue Center पर दक्षिण अफ्रीका से वन्यजीवों के निर्यात को लेकर विवाद

By मनीष कुमार राणा
Easy Visa Education
ट्रेंडिंग

Easy Visa Education घोटाला: जालंधर में वीजा धोखाधड़ी पर ED की बड़ी कार्रवाई

By hindistates.com
Gopalganj Land Dispute
ट्रेंडिंग

Gopalganj Land Dispute: सिद्दीकी बंधुओं पर धोखाधड़ी और अवैध निर्माण का आरोप

By मनीष कुमार राणा
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?