World Weirdest Prisons: दुनिया की 5 सबसे अजीबोगरीब जेलें, कहीं डांसिंग जेल, तो कहीं फाइव स्टार जैसी सुविधाएं

World Weirdest Prisons: दुनिया भर में कैदियों को रखने के लिए कई प्रकार की जेलें बनाई गई हैं। कुछ जेलें अत्यधिक खतरनाक होती हैं तो कुछ कैदियों को शानदार सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। इनमें से कुछ जेलें अपनी अनूठी सुविधाओं या विचित्र व्यवस्थाओं के कारण विश्वभर में मशहूर हैं। आइए जानते हैं दुनिया की पांच सबसे अजीबोगरीब जेलों के बारे में।

सेबू जेल, फिलीपींस – एक म्यूजिकल जेल

फिलीपींस की सेबू जेल को किसी डिस्को से कम नहीं माना जाता। यहां कैदियों के लिए मनोरंजन का खास इंतजाम किया गया है। संगीत और नृत्य कैदियों के लिए एक प्रकार की थेरेपी के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। यहां के कैदियों का एक डांसिंग वीडियो टाइम पत्रिका की वायरल वीडियोज की सूची में पांचवे नंबर पर भी आया था। फिलीपींस प्रशासन का मानना है कि संगीत और नृत्य से कैदियों को मानसिक तनाव से राहत मिलती है और उनके जीवन में एक नई शुरुआत का मौका मिलता है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

जस्टिस सेंटर लियोबेन, ऑस्ट्रिया – फाइव स्टार जेल

ऑस्ट्रिया की जस्टिस सेंटर लियोबेन जेल एक फाइव स्टार होटल की तरह है। यहां के कैदियों के लिए निजी आलीशान कमरे, जिम, स्पोर्ट्स सेंटर, और टीवी-फ्रीज जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस जेल का निर्माण 2004 में हुआ था, और इसे पूरी तरह कांच से ढका गया है, जिससे यह बेहद आधुनिक और आकर्षक दिखती है। यहां के कैदी किसी राजा की तरह रहते हैं।

सैन पेड्रो जेल, बोलीविया – कैदियों के लिए सेल खरीदनी पड़ती है

सैन पेड्रो जेल, बोलीविया - कैदियों के लिए सेल खरीदनी पड़ती है
सैन पेड्रो जेल, बोलीविया – कैदियों के लिए सेल खरीदनी पड़ती है

बोलीविया की सैन पेड्रो जेल दुनिया की सबसे अजीब जेलों में से एक है। यहां कैदियों को रहने के लिए अपनी सेल खुद खरीदनी पड़ती है। इस जेल में करीब 1500 कैदी रहते हैं और यहां का माहौल एक छोटे शहर जैसा लगता है, जहां बाजार और फूड स्टॉल लगे होते हैं। कैदी यहां अपनी सजा ऐसे ही काटते हैं, जैसे किसी शहर में रह रहे हों।

सार्क जेल, गुवेर्नसी – दुनिया की सबसे छोटी जेल

World Weirdest Prisons: सार्क जेल दुनिया की सबसे छोटी जेल मानी जाती है, जो इंग्लैंड और फ्रांस के बीच स्थित एक छोटे द्वीप गुवेर्नसी में है। यह जेल 1856 में बनाई गई थी और इसमें केवल दो कैदी ही रह सकते हैं। इस जेल में कैदियों को केवल रात भर के लिए बंद किया जाता है। अगर कोई कैदी अधिक उपद्रव मचाता है, तो उसे बड़ी जेलों में भेज दिया जाता है। यह जेल पर्यटकों के बीच भी काफी मशहूर है।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version