Faridabad में AAP जिलाध्यक्ष के विवादित बयान, हरेंद्र ने कहा- बल्लभगढ़ को क्राइम सिटी बनाएंगे

Faridabad में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता के बोल बिगड़ गए। AAP के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी अच्छा बोलने के चक्कर में उल्टा ही बोलते चले गए। वे यहां तक कह गए कि जनता उनको चुनाव में मौका देती है तो बल्लभगढ़ को ‘क्राइम सिटी’ बनाने का काम करेंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान हुआ विवाद

बल्लभगढ़ विधानसभा में बीते दिन आम आदमी पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान के तहत पोस्टर अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हरेंद्र भाटी मीडिया के माध्यम से अपनी पार्टी की अच्छाइयां के बारे में बता रहे थे। तभी अचानक अच्छा बोलने के चक्कर में उन्होंने उल्टा ही बोलना शुरू कर दिया।

कैमरे में कैद हुई गलती

हरेंद्र भाटी ने ऑन कैमरा यह बोल दिया कि बल्लभगढ़ में अगर जनता आम आदमी पार्टी को मौका देती तो बल्लभगढ़ को क्राइम सिटी बनाने का काम करेंगे। ऐसा बोलते ही हरेंद्र भाटी कैमरे में कैद हो गए। इतना बोलते ही रुक गए और अपने शब्दों को ठीक किया। परंतु यह सोचने वाली बात है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे जिला अध्यक्ष को अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

2 साल से हैं जिला अध्यक्ष

हरेंद्र भाटी ने आम आदमी पार्टी में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन कुछ समय बाद पार्टी ने इन्हें जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया। अब हरेंद्र भाटी 2 साल से आम आदमी पार्टी के फरीदाबाद से जिला अध्यक्ष के पद पर हैं। जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में बीते दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क के माध्यम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पोस्टर अभियान भी चलाया जा रहा था।

सोशल मीडिया पर बवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हरेंद्र भाटी का यह बयान तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग इसे हरेंद्र भाटी की भूल मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे AAP की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़ें

Exit mobile version