Friday, 30 May 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > ट्रेंडिंग > Friendship Day 2024: जाने फ्रेंडशिप डे की शुरुआत कब हुई और ये क्यों मनाया जाता है?
ट्रेंडिंग

Friendship Day 2024: जाने फ्रेंडशिप डे की शुरुआत कब हुई और ये क्यों मनाया जाता है?

विभोर अग्रवाल
Last updated: August 4, 2024 12:39 pm
विभोर अग्रवाल
Share
friendship day history
SHARE

कोई व्यक्ति जन्म के बाद खुद से जो पहला रिश्ता बनाता है, उसे दोस्ती कहते हैं। परिवार से बाहर एक दोस्त ही आपका मार्गदर्शक, सलाहकार, राजदार और शुभचिंतक होता है। इसी दोस्ती के नाम एक खास दिन समर्पित किया गया है, जिसे Friendship Day के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि दुनियाभर में साल में दो बार दोस्ती दिवस मनाया जाता है। ऐसे में कई लोग असमंजस में हैं कि असली मित्रता दिवस किस दिन मनाया जाए। दोस्ती दिवस मनाने की शुरुआत किसने और कब की थी, इसकी कहानी भी काफी रोचक है।

आइए जानते हैं, जुलाई या अगस्त में से कब मनाया जाता है Friendship Day और इस दिन का इतिहास व महत्व।

Friendship Day कब मनाया जाता है?

कुछ लोगों को फ्रेंडशिप डे को लेकर असमंजस है कि 30 जुलाई और अगस्त के पहले रविवार में से सही फ्रेंडशिप डे कौन सा होता है। दरअसल, साल 1930 में जॉयस हॉल ने हॉलमार्क कार्ड के रूप में उत्पन्न किया था। बाद में 30 जुलाई 1958 को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई। लेकिन भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश अगस्त के पहले रविवार को ही दोस्ती दिवस मनाते हैं।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

दोनों फ्रेंडशिप डे में अंतर यह है कि 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है, जो देशों के बीच परस्पर सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के लिए मनाया जाता है। वहीं, अगस्त के पहले रविवार को दोस्तों के नाम समर्पित किया गया है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ दोस्ती के रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं। भारत में इसी दिन को दोस्ती दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Friendship Day का इतिहास

पहली बार मित्रता दिवस 1935 में अमेरिका में मनाया गया। शुरुआत में अगस्त के पहले महीने में दोस्ती के प्रतीक के तौर पर इस दिन को मनाया गया, हालांकि बाद में हर साल मित्रता दिवस अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने का फैसला लिया गया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

क्यों हुई Friendship Day मनाने की शुरुआत?

अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। कहते हैं कि इस हत्या के पीछे अमेरिकी सरकार थी। जिसकी मौत हुई थी, उसका दोस्त इस खबर से हताश हो गया और खुद भी आत्महत्या कर ली। उनकी दोस्ती और लगाव को देखते हुए अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया। इसका प्रचलन बढ़ा और भारत समेत कई देशों ने फ्रेंडशिप डे को अपनाया।

Friendship Day का महत्व

व्यक्ति के जीवन में दोस्त जरूर होते हैं। अगर न हों तो एक दोस्त जरूर बनाना चाहिए। दोस्ती कभी भी हो सकती है, उसमें उम्र, लिंग या किसी अन्य तरीके का कोई भेद नहीं होता। दोस्त आपका ऐसा समर्थक होता है जो आपकी तरक्की के लिए अच्छी सलाह देता है और आपकी खुशी में खुश होता है। ऐसे में आपके जीवन को सरल, सुलझा हुआ और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए दोस्ती दिवस मनाते हैं और इस मौके पर दोस्त को खास महसूस कराते हैं।

और पढ़ें

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
By विभोर अग्रवाल
Follow:
विभोर अग्रवाल एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं, चाहे वह स्थानीय हों या हाइपरलोकल। उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता की झलक मिलती है। विभोर का मुख्य उद्देश्य हर महत्वपूर्ण समाचार को समझकर उसे अपने दर्शकों तक पहुँचाना है। उनकी मेहनत और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाई है।
Previous Article केंद्र सरकार ने अंगों के Transportation के लिए पहली बार केंद्र सरकार ने अंगों के Transportation के लिए पहली बार जारी किए दिशा-निर्देश, प्रत्यारोपण प्रक्रिया होगी सुरक्षित
Next Article Sagar temple wall collapse Sagar Wall Collapse: मंदिर की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Noida: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, 31 लूटे गए मोबाइल फोन बरामद

Noida: सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के…

By प्रिंस गौर

New Delhi: राहुल गांधी से छिन सकती है नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी! बीजेपी का दावा- INDIA गठबंधन कर रहा है विचार

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन INDIA…

By प्रिंस गौर

Ratan Tata: प्यार हुआ, लेकिन शादी नहीं हो पाई – जानिए क्यों कुंवारे रह गए रतन टाटा

Ratan Tata: भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक, को जिंदगी में सब कुछ…

By मनीष कुमार राणा

You Might Also Like

anant-ambani-jioMart-fresh-package-chicken-controversy-neha-rathore
ट्रेंडिंग

अनंत अंबानी vs नेहा राठौर: जियोमार्ट फ्रेश में लाइव चिकन बंद, पर पैकेट वाला क्यों? | पशु अधिकार विवाद

By अंकुर सिंह
Vantara Wildlife Rescue Center
ट्रेंडिंग

Vantara Wildlife Rescue Center पर दक्षिण अफ्रीका से वन्यजीवों के निर्यात को लेकर विवाद

By मनीष कुमार राणा
Easy Visa Education
ट्रेंडिंग

Easy Visa Education घोटाला: जालंधर में वीजा धोखाधड़ी पर ED की बड़ी कार्रवाई

By hindistates.com
Gopalganj Land Dispute
ट्रेंडिंग

Gopalganj Land Dispute: सिद्दीकी बंधुओं पर धोखाधड़ी और अवैध निर्माण का आरोप

By मनीष कुमार राणा
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?