Gajinder Singh Dies: पाकिस्तान में एक और मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी की मौत! कौन था गजिंदर सिंह?

Gajinder Singh dies: दल खालसा के संस्थापक और 1981 में जरनैल सिंह भिंडरावाले की गिरफ्तारी के खिलाफ विमान अपहरण के आरोपी गजिंदर सिंह की पाकिस्तान में मृत्यु हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तान समर्थक नेता गजिंदर सिंह को हृदय संबंधी बीमारी थी और वो लम्बे समय से अस्पताल में भर्ती था। अलगाववादियों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि की है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ने 1996 से गजिंदर सिंह का पता लगाने का प्रयास किया था, जिसके बाद वह जर्मनी भाग गया था। भारत सरकार द्वारा उस पर आपत्ति जताने के बाद उसे जर्मनी में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद वह पाकिस्तान चला गया था।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

2021 में हुई थी पाकिस्तान में होने की पुष्टि

2021 में एक अलगाववादी ने सोशल मीडिया पर गजिंदर सिंह की फोटो शेयर की थी। उस पोस्ट के बाद ही उसके पाकिस्तान में होने की पुष्टि हुई थी। इस पोस्ट के बाद पता चला कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हसल अब्दाल में गुरुद्वारा पंजाब साहिब में मौजूद है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में था शामिल

2020 में गजिंदर सिंह को मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल किया गया था। गजिंदर उनमें से एक था, जिन्होंने 29 सितंबर 1981 को इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक किया था, जो दिल्ली से अमृतसर आ रहा था और लाहौर में उतरने के लिए मजबूर किया गया था। इस हाईजैकिंग के बाद, आतंकियों ने भारत सरकार से जरनैल सिंह भिंडरावाले और अन्य चरमपंथियों की रिहाई के साथ 5 लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।

दल खालसा के पदाधिकारियों ने कहा, “गजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार 4 जुलाई की शाम को यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आई उनकी बेटी बिक्रमजीत कौर की उपस्थिति में ननकाना साहिब के श्मशान घाट पर किया गया.”

और पढ़ें

Scroll to Top