चुनावी परिणाम शायद भाजपा और एनडीए के अनुसार नहीं हैं। लेकिन गुजरात के गांधीनगर सीट से अमित शाह ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीट पर अपने पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 7,447,16 वोटों से जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने 5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले गांधीनगर सीट से आडवाणी ने 4.83 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।
पिछले 35 सालों से गुजरात के गांधीनगर सीट पर भाजपा का पकड़ बना हुआ है। अमित शाह के पूर्व इस सीट पर लालकृष्ण आडवाणी जैसे बीजेपी के विशेष नेता ही चुने जाते थे। यह सीट भाजपा के लिए बहुत ही सुरक्षित मानी जाती है। आडवाणी ने इस सीट पर 6 बार चुनाव जीते हैं। 2019 से अमित शाह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने गांधीनगर से दूसरी बार प्रचंड जीत हासिल की है।
अमित शाह ने इस सीट पर कुल इतने वोट प्राप्त किए और उनकी प्रतिस्पर्धी कांग्रेस नेता सोनल पटेल से थी। सोनल अमित शाह के सामने काफी पीछे रह गईं। उन्हें केवल 266,256 वोट मिले, जबकि अमित शाह को कुल 1,010,972 वोट मिले। इसके अतिरिक्त, तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के नेता रहे, जिन्हें केवल 7,394 वोट मिले।