Bangladesh में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हरिद्वार में साधुओं का भारी प्रदर्शन, निकाला जुलूस

हरिद्वार: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज हरिद्वार के साधुओं ने एक आक्रोश मार्च निकाला। उछाली आश्रम से शुरू होकर यह मार्च हर की पौड़ी तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए। मार्च के बाद हर की पौड़ी पर बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई। साधु संतों ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोकने और भारत सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो संत समाज उग्र आंदोलन करेगा और बांग्लादेश कूच करेगा।

और पढ़ें

Exit mobile version