Haryana Assembly Elections: भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में सुरेश राणा का दावा, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

Haryana Assembly Elections: मद्देनजर भाजपा पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए प्रदेशभर में सम्मेलनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में जगाधरी में भाजपा द्वारा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

सम्मेलन में हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर और हिमाचल प्रदेश के पोंटासाहिब से विधायक सुख राम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुरेश राणा ने अपने भाषण से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी और इस बार जीत का अंतर भी बड़ा होगा।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि जनता अब उनके छलावे में नहीं आने वाली है।

भाजपा की चुनावी तैयारी

सुरेश राणा ने बात करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि यमुनानगर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भी भाजपा भारी जीत दर्ज करेगी।

भाजपा ने चुनावी रण में जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने सियासी दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है, और यह सम्मेलन उसी तैयारी का हिस्सा है।

और पढ़ें

Share This Article
मैं सिद्धार्थ राव, एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हूँ, जो स्थानीय और हाइपरलोकल खबरों को कवर करता हूँ। मेरी रिपोर्टिंग की शैली में सच्चाई और निष्पक्षता की झलक मिलती है। हर समाचार की गहराई तक जाकर, उसे स्पष्ट और सटीक तरीके से प्रस्तुत करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। मेरी मेहनत और निष्पक्ष दृष्टिकोण ने मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान दिलाई है।
Exit mobile version