क्या मुश्किल वक्त में रॉकी जैसवाल ने छोड़ा हिना खान का साथ? सोशल मीडिया पोस्ट ने खड़े किए सवाल

टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना अपनी कीमोथेरेपी जारी रखे हुए हैं और अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैन्स को मोटिवेट कर रही हैं।

हालांकि, शारीरिक और मानसिक रूप से दर्द का सामना करने के बीच, हाल ही में उनके एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके निजी जीवन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिना ने एक स्टोरी में लिखा, “जो लोग सच में प्यार करते हैं, वो आपको कभी छोड़कर नहीं जाते, जो लोग छोड़ते हैं, वो सिर्फ आपका इस्तेमाल कर रहे होते हैं।

हिना खान के पोस्ट से उठे रॉकी जैसवाल के साथ ब्रेकअप के सवाल

इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल का ब्रेकअप हो गया है। रॉकी, जो हिना के साथ बिग बॉस के घर में अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके थे, इस मुश्किल दौर में उनके साथ नजर नहीं आए हैं। फैन्स ने अंदाजा लगाया कि हिना के इस पोस्ट का इशारा रॉकी की तरफ हो सकता है, हालांकि हिना ने अब तक इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

क्या मुश्किल वक्त में रॉकी जैसवाल ने छोड़ा हिना खान का साथ? सोशल मीडिया पोस्ट ने खड़े किए सवाल 2

पहले भी इस कपल के अलग होने की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन रॉकी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिना की तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं, जिससे ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बताया जा रहा है। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक हिना या रॉकी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Exit mobile version