IND vs BAN: पाकिस्तान को धूल चटाने वाली बांग्लादेश को भारत ने पहले टेस्ट में रौंद डाला, 280 रनों से हुई हार

IND vs BAN: भारत ने चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रन से हराकर 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 13वीं टेस्ट जीत है।

भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में केवल 234 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

भारत की ओर से अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए, जिससे उन्होंने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बांग्लादेश का अंतिम विकेट रवींद्र जडेजा ने गिराया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इस जीत के साथ ही भारत ने न केवल सीरीज में बढ़त बनाई है, बल्कि अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। अब दोनों टीमों के बीच अगला टेस्ट मैच महत्वपूर्ण होगा।

और पढ़ें

Scroll to Top