मारुति सुजुकी ने Alto K10 और S-Presso की कीमतों में की कटौती, बिक्री में गिरावट के बाद उठाया कदम

मारुति सुजुकी इंडिया ने सितंबर 2024 में अपने एंट्री-लेवल मॉडल्स Alto K10 और S-Presso के कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में तत्काल प्रभाव से कटौती की है।

Alto K10 और S-Presso की नई कीमतें

Alto K10
Alto K10

कंपनी के अनुसार, S-Presso LXI पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में ₹2,000 की कमी की गई है, जबकि Alto K10 VXI पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में ₹6,500 की कटौती की गई है। अब, Alto K10 की कीमतें ₹3.99 लाख से ₹5.96 लाख के बीच हैं, जबकि S-Presso वेरिएंट्स की कीमतें ₹4.26 लाख से ₹6.11 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच हैं।

बिक्री में आई गिरावट

अगस्त 2024 में, मारुति सुजुकी के मिनी सेगमेंट की कारों, जिनमें Alto और S-Presso शामिल हैं, की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल की तुलना में, इन कारों की बिक्री 12,209 यूनिट्स से घटकर 10,648 यूनिट्स रह गई।

और पढ़ें

Scroll to Top