Mumbai: नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए प्रमुख, अब उनके कंधों पर होगी 100 देशों में फैले टाटा समूह की जिम्मेदारी

Mumbai: नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन चुना गया है। मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। नोएल टाटा फिलहाल सर दोराबजी ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।

अब उनके कंधों पर टाटा समूह की जिम्मेदारी आ गई है, जो 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है और जिसकी कुल कीमत 403 अरब डॉलर (लगभग 39 लाख करोड़ रुपये) आंकी जाती है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Mumbai: रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा

रतन टाटा के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बात कर शोक व्यक्त किया था। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और उन्हें ट्रस्ट के संचालन के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा था।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

अब रतन टाटा के बाद नोएल टाटा ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे। नोएल, रतन टाटा के पिता नवल टाटा और सिमोन टाटा के 67 वर्षीय बेटे हैं।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version