Noida trending News: नोएडा के छिजारसी चौकी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं मिठाई की दुकान से 15 हजार रुपये और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें चोरी

Noida trending News: छिजारसी चौकी क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामले में, मिठाई की एक दुकान का शटर उखाड़ कर चोरों ने गल्ला चुरा लिया। गल्ले में 15 हजार रुपये की नकदी थी, साथ ही दुकान में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी चोरी कर ली गईं। यह घटना रात के अंधेरे में अंजाम दी गई, जब मार्किट पूरी तरह से सुनसान थी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में चोरी की घटना घटी है। इससे पहले भी कई मेडिकल स्टोर्स और अन्य दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों की हिम्मत बढ़ती जा रही है क्योंकि पुलिस चौकी स्तर पर ही मामले को दबा देती है। छिजारसी चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि वे इन घटनाओं का खुलासा करने की बजाय मामले को लीपापोती कर रही हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

मिठाई की दुकान में हुई इस चोरी की घटना मार्किट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ऑटो कछुआ का इस्तेमाल कर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर गश्त करती तो शायद इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था।

यह मामला थाना सेक्टर 63 क्षेत्र का है, जहां चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वे अब अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

Exit mobile version