Rajasthan: टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने पहुंची SDM की पिटाई, बालों से पकड़कर जमीन पर गिराया

Rajasthan के गंगापुर सिटी के टोडाभीम इलाके में SDM सुनीता मीणा के साथ बदसलूकी और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला SDM के बालों को पकड़कर जमीन पर पटकती नजर आ रही है।

घटना उस समय की है जब SDM सुनीता मीणा पुलिस बल और बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थीं।

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि SDM ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का दिया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इसके बाद एक महिला ने आक्रोशित होकर SDM पर हमला कर दिया। महिला ने SDM के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया, जिससे हड़कंप मच गया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इस पूरे घटनाक्रम में SDM के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में काफी दिक्कत हुई। पुलिसकर्मियों ने सावधानी से इस झगड़े को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन संघर्ष जारी रहा। आखिरकार, दोनों को अलग कर दिया गया और स्थिति को काबू में लाया गया।

और पढ़ें

Exit mobile version