Ratan Tata Death: पारसियों की 3 हजार साल पुरानी परंपरा, जिसके इतर होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार! जानिए क्या है वो परंपरा?

Ratan Tata Death: टाटा समूह के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात करीब 11:30 बजे हुआ। रतन टाटा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

Ratan Tata Death: अंतिम संस्कार की प्रक्रिया

रतन टाटा का पार्थिव शरीर दोपहर 3:30 बजे अंतिम संस्कार के लिए अपनी यात्रा पर निकलेगा। सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पारसी रीति रिवाज से वर्ली के श्मशान घर में किया जाएगा, हालांकि इसमें दोखमेनाशिनी परंपरा का पालन नहीं किया जाएगा। पार्थिव शरीर को पहले प्रेयर हॉल में रखा जाएगा, जहां करीब 200 लोग मौजूद रह सकेंगे।

प्रेयर हॉल में अंतिम प्रार्थना

प्रेयर हॉल में लगभग 45 मिनट तक प्रार्थना होगी। पारसी रीति से ‘गेह-सारनू’ पढ़ा जाएगा, और फिर रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर मुंह पर एक कपड़े का टुकड़ा रखकर ‘अहनावेति’ का पहला अध्याय पढ़ा जाएगा। यह शांति प्रार्थना की प्रक्रिया है। इसके बाद पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

पारसी समुदाय की अंतिम संस्कार परंपरा

Ratan Tata Death: पारसियों की 3 हजार साल पुरानी परंपरा, जिसके इतर होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार! जानिए क्या है वो परंपरा?

रतन टाटा पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते थे, और पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार की विधि अन्य समुदायों से बिल्कुल अलग होती है। पारसी समुदाय की यह अंतिम संस्कार परंपरा करीब 3,000 साल पुरानी मानी जाती है। इसके तहत शवों का अंतिम संस्कार “दोख्मा” नामक स्थान पर किया जाता है, जहां शव को चीलों के लिए छोड़ दिया जाता है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

अंतिम दर्शन के लिए एनपीसीए लॉन में पार्थिव शरीर

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को गुरुवार (10 अक्टूबर 2024) को सुबह 10:30 बजे एनसीपीए लॉन, नरीमन पॉइंट, मुंबई ले जाया जाएगा, ताकि आम लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे सकें। टाटा ग्रुप ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे गेट 3 से एनसीपीए लॉन में प्रवेश करें और गेट 2 से बाहर निकलें। परिसर में पार्किंग की सुविधा नहीं होगी।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version