Rockstar DSP Hyderabad में ‘रॉक’ करने के लिए तैयार है, India टूर सिर्फ ‘दो महीने’ दूर, फैंस हुए उत्साहित!

Rockstar DSP के इंडिया टूर का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सिर्फ 2 महीने में, देवी श्री प्रसाद उर्फ ​​रॉकस्टार डीएसपी का इंडिया टूर हैदराबाद से शुरू होने वाला है। वह इस साल 19 अक्टूबर को गाचीबोवली स्टेडियम में प्रदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कम्पोजर ने अपने सोशल मीडिया पर एक एनरजेटिक वीडियो डाला, जिससे उनके फैंस में इंडिया टूर को लेकर जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया। एक फैन ने लिखा, “इगर्ली वेटिंग फ़ॉर द इवेंट.” जबकि एक दूसरे कमेंट में लिखा था, “कैंट वैट.”

Rockstar DSP भारत के कई शहरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है, फैंस को एक शानदार लाइन-अप की उम्मीद है। इससे पहले, डीएसपी ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, यूएई, लंदन और अन्य जगहों पर सोल्ड आउट शोज के साथ अपने फैंस को ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट परोस चुके हैं।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

उन्होंने दर्शकों को न सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपने डांस से भी प्रभावित किया, जिससे वे भारत के ऐसे कम्पोजर बन गए, जो अपने सिंगिंग और डांसिंग स्किल्स के वजह से भी कॉन्सर्ट में क्राउड को आकर्षित कर सकते हैं। सिंगर-कम्पोजर से अपने सबसे पॉपुलर ट्रैक पर परफॉर्म करने की उम्मीद है,

जिसमें ‘पुष्पा: द राइज’ से ‘श्रीवल्ली’, ‘ऊ अंटावा’ और ‘सामी सामी’ जैसे चार्टबस्टर्स के साथ-साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ से ‘पुष्पा पुष्पा’ और ‘द कपल सॉन्ग’ शामिल हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

Rockstar DSP Hyderabad में 'रॉक' करने के लिए तैयार है, India टूर सिर्फ 'दो महीने' दूर, फैंस हुए उत्साहित! 2

रॉकस्टार डीएसपी के बैक-टू-बैक चार्टबस्टर्स की सीरीज़ साल पर हावी रही हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के अलावा, उनकी 2024 लाइनअप में सूर्या की ‘कंगुवा’, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, अजित की ‘गुड बैड अग्ली’, नागा चैतन्य की ‘थंडेल’ और धनुष की ‘कुबेर’ शामिल हैं।

और पढ़ें

Exit mobile version