आसमान में दिखेंगे दो चांद! 29 सितंबर से पृथ्वी को मिलेगा अस्थायी Moon

एक दुर्लभ खगोलीय घटना 29 सितंबर 2024 के बाद घटित होने वाली है, जिसमें पृथ्वी को एक अस्थायी Moon मिलने वाला है। यह जानकारी अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी द्वारा साझा की गई है, जिसने इस अनोखी घटना की पुष्टि की है।

क्या है मिनी मून?

‘मिनी मून’ एक अस्थायी उपग्रह है, जिसे इस घटना के बाद पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाते हुए देखा जा सकेगा। यह वास्तव में एक उल्कापिंड है, जिसका वैज्ञानिक नाम ‘एस्टेरॉयड 2024 PT5’ है। 7 अगस्त 2024 को खोजे गए इस एस्टेरॉयड का आकार लगभग 10 मीटर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह 29 सितंबर 2024 को पृथ्वी के इतना नजदीक आ जाएगा कि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल में फंस जाएगा और अस्थायी रूप से पृथ्वी का दूसरा चांद बन जाएगा। यह घटना 25 नवंबर 2024 तक चलेगी, उसके बाद यह एस्टेरॉयड पृथ्वी की ग्रैविटी से बाहर निकल जाएगा।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

क्या यह आंखों से देखा जा सकेगा?

हालांकि यह घटना बहुत ही रोमांचक है, लेकिन यह एस्टेरॉयड इतना छोटा है कि इसे नंगी आंखों से देख पाना संभव नहीं होगा। यहां तक कि साधारण दूरबीनों से भी इसे देखना मुश्किल है। इस मिनी मून को केवल एडवांस्ड ऑब्जरवेटरी से ही देखा जा सकेगा।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी को एक अस्थायी मिनी मून मिला हो। करीब 44 साल पहले भी ऐसा ही हुआ था, जब एक और मिनी मून पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा रहा था। हालांकि, तब भी इसे नंगी आंखों से देखना संभव नहीं था।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

यह घटना वैज्ञानिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के बारे में नई जानकारियां जुटा सकेंगे।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version