इस्लामिक देश Uzbekistan ने मुस्लिम स्टाइल दाढ़ी पर लगाया बैन, उल्लंघन करने पर 400 डॉलर का जुर्माना

इस्लामिक कट्टरपंथियों की आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका के चलते पश्चिमी देशों के साथ अब कई इस्लामिक देश भी सतर्क हो गए हैं। हाल ही में ताजिकिस्तान ने अपने देश में हिजाब और मुस्लिम स्टाइल दाढ़ी पर प्रतिबंध लगाया था। अब Uzbekistan ने भी मुस्लिम स्टाइल दाढ़ी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

Uzbekistan में दाढ़ी पर प्रतिबंध

यूरोप इंवेज़न की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Uzbekistan ने मुस्लिम शैली की दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के उल्लंघन पर 400 डॉलर (लगभग 33,000 रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति पुलिस के सामने इस दाढ़ी के साथ पकड़ा जाता है, तो उस पर बलपूर्वक चालान काटा जाएगा।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

अनौपचारिक रूप से हुआ ऐलान

हालांकि, ताजिकिस्तान की तरह उज्बेकिस्तान ने दाढ़ी पर प्रतिबंध का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उज्बेक अधिकारियों ने इस अनौपचारिक घोषणा की पुष्टि की है। इसके अलावा, उज्बेकिस्तान में भी बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की चर्चा है।

अन्य देशों में भी प्रतिबंध

मुस्लिम स्टाइल दाढ़ी पर अब तक ताजिकिस्तान जैसे इस्लामिक देश में ही प्रतिबंध लगाया गया है। ताजिकिस्तान में बुर्के पर भी प्रतिबंध लागू है। इसके अलावा, ट्यूनीशिया, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, बुल्गारिया, कैमरून, चाड, कांगो गणराज्य, गैबॉन, नीदरलैंड, चीन, मोरक्को, श्रीलंका, और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में भी बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

उज्बेकिस्तान का यह कदम इस्लामिक कट्टरपंथ पर नियंत्रण पाने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। हालांकि, इस तरह के प्रतिबंधों के चलते मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता पर बहस भी छिड़ सकती है।

और पढ़ें

Share This Article
विभोर अग्रवाल एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं, चाहे वह स्थानीय हों या हाइपरलोकल। उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता की झलक मिलती है। विभोर का मुख्य उद्देश्य हर महत्वपूर्ण समाचार को समझकर उसे अपने दर्शकों तक पहुँचाना है। उनकी मेहनत और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाई है।
Exit mobile version