Viral News: खा-खाकर कंपटीशन जीतने की कोशिश में गई महिला की जान, लोगों की आंखों में आए आंसू

Viral News: कंपटीशन जीतने की होड़ में कई बार लोग अपनी जान की परवाह किए बिना हिस्सा लेते हैं, लेकिन यूनाइटेड किंगडम में एक महिला के लिए यह घातक साबित हुआ। 37 वर्षीय नैटली बुस, जो पेशे से काउंटेंट थीं, एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थीं, जहां उन्हें मार्शमैलो खाने का चैलेंज दिया गया। दुर्भाग्यवश, इस प्रतियोगिता के दौरान उनकी जान चली गई।

नैटली बुस अपने बेटे की अंडर-10 रग्बी टीम के लिए धन इकट्ठा करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें 60 सेकंड में अधिक से अधिक गुलाबी और सफेद मार्शमैलो खाने का चैलेंज मिला।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

उन्होंने मंच पर मार्शमैलो खाना शुरू किया, लेकिन मंच से उतरते ही वे बेहोश हो गईं। वहां मौजूद एक नर्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की, और इमरजेंसी मदद भी बुलाई गई, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Viral News: खा-खाकर कंपटीशन जीतने की कोशिश में गई महिला की जान, लोगों की आंखों में आए आंसू
Viral News: खा-खाकर कंपटीशन जीतने की कोशिश में गई महिला की जान, लोगों की आंखों में आए आंसू 3

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इस घटना से वहां मौजूद लोग बेहद भावुक हो गए। इस प्रतियोगिता का आयोजन पोंटीप्रिड, साउथ वेल्स में किया गया था और इसे लोकप्रिय मनोरंजनकर्ता क्रिस्टोफर गिबन्स, जिन्हें “रोली-पॉली” के नाम से भी जाना जाता है, ने आयोजित किया था। नैटली ने बिंगो गेम जीता था, जिसके बाद उन्हें मार्शमैलो खाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला। हालांकि, यह प्रतियोगिता उनके लिए घातक साबित हुई, और उनका निधन हो गया।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version