Viral Videos: विशालकाय अजगर के बीच जन्मदिन मना रहा था शख्स, आगे जो हुआ देखकर यकीन करना होगा मुश्किल

Viral Videos: सांपों का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग डर जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन खतरनाक जानवरों के साथ आराम से वक्त बिता सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अजगरों के बीच लेटा हुआ अपना जन्मदिन मना रहा है। यह वीडियो इंस्ट्राग्राम अकाउंट “jayprehistoricpets” पर शेयर किया गया है, जिसे जे ब्रूअर चलाते हैं। जे ब्रूअर को सांपों और सरीसृपों का एक्सपर्ट माना जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जे ब्रूअर एक बड़े से जगह पर लेटे हैं, जहां उनके आसपास कई विशालकाय अजगर हैं। ब्रूअर इस अनोखे तरीके से अपना जन्मदिन मना रहे हैं, और यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को सात लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

जे ब्रूअर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह स्नेक पार्टी है! आज मेरा जन्मदिन है और मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने कितनी शानदार पार्टी दी। मेरे दोस्त इसमें शामिल हो पाए और हमने खूब मस्ती की। आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मेरी यात्रा में मेरा साथ दिया।”

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, “अगर मैं इनमें से एक को भी सामने से देख लूं तो मेरी जान निकल जाएगी,” जबकि दूसरे ने कहा, “भाई, जन्मदिन मनाने के और भी तरीके हैं!”

और पढ़ें

Exit mobile version