Viral Videos: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कासगंज में मरने की नौटंकी का वीडियो, रील बनाने के लिए किया ट्रैफिक डायवर्ट

viral videos: कासगंज में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने मशहूर होने के लिए मरने की नौटंकी करते हुए रील बनाई। घटना यूपी के कासगंज के राजकोल्ड चौराहे की है, जहां युवक ने ट्रैफिक स्टॉपर लगाकर और ट्रैफिक को डायवर्ट कर अपनी वीडियो शूट की।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इस वीडियो में युवक ऐसा दिखा रहा है जैसे वह जानबूझकर मरने की कोशिश कर रहा हो। यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद लोगों ने इसके तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में यह पूरी नौटंकी की गई।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

लोग इस वीडियो की निंदा कर रहे हैं और इसे गलत उदाहरण पेश करने वाला मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के कारण लोग काफी गुस्से में हैं और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में ऐसा कैसे हो सकता है।

और पढ़ें

Scroll to Top