Virat Kohli और गौतम गंभीर का धमाकेदार इंटरव्यू, सारे ‘मसालेदार’ बातों का होगा अंत

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज, Virat Kohli और गौतम गंभीर, हाल ही में एक इंटरव्यू के लिए आमने-सामने आए, जिसे BCCI ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस इंटरव्यू का ट्रेलर इस साल का सबसे विस्फोटक बताया जा रहा है। वीडियो में विराट कोहली ने गंभीर से एक महत्वपूर्ण सवाल किया: “क्या विरोधी टीम के खिलाड़ियों से लड़ाई करने का आपको फायदा मिलता था या नुकसान?”

गौतम गंभीर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मुझसे ज्यादा लड़ाइयां आपकी हुई हैं। इसका बेहतर जवाब आप ही दे सकते हैं।” इस जवाब ने दोनों को हंसी में डाल दिया। विराट ने फिर कहा कि वह चाहते हैं कि इस मसले पर कोई सपोर्ट करने वाला मिले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें लड़ाई से मोटिवेशन मिलता है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इस ट्रेलर में विराट कोहली ने ये भी कहा कि “इसके बाद सारे मसालेदार बातों का अंत होने वाला है,” जो दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा देता है। ट्रेलर की लंबाई 1 मिनट 40 सेकंड है, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच की गर्मागर्म चर्चा को दर्शाया गया है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

यह इंटरव्यू क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गया है, और इसकी रिलीज का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। BCCI द्वारा साझा किया गया यह ट्रेलर विराट और गंभीर की क्रिकेट यात्रा को नए नजरिए से देखने का मौका देता है।

और पढ़ें

Exit mobile version