World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य दिवस और क्या है इस साल की थीम

World Food Day 2024: विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर में भुखमरी और कुपोषण जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति भूख से अपनी जान न गंवाए। हालांकि दुनिया ने तरक्की कर ली है, लेकिन अब भी लाखों लोग ऐसे हैं जो दो वक्त की रोटी के लिए तरसते हैं।

विश्व खाद्य दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य लोगों को भुखमरी के प्रति जागरूक करना है और साथ ही खाने की बर्बादी को रोकना है। जहां एक तरफ करोड़ों लोग भूखे पेट सोने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग खाने की बर्बादी कर रहे हैं। यह दिन लोगों को यह सिखाने का प्रयास करता है कि खाना बचाना और दूसरों में बांटना कितना महत्वपूर्ण है, ताकि हर व्यक्ति को पर्याप्त भोजन मिल सके।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

विश्व खाद्य दिवस का इतिहास

विश्व खाद्य दिवस की स्थापना 1945 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एजेंसी की ओर से इस दिन की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसके बाद से खाद्य सुरक्षा और कृषि के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दुनियाभर में बढ़ती भुखमरी और कुपोषण जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम

विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम
विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम

World Food Day 2024: साल 2024 में विश्व खाद्य दिवस की थीम है, “बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए खाने का अधिकार”। इस थीम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह जागरूक करना है कि भोजन हर व्यक्ति का अधिकार है और इसके बिना एक स्वस्थ जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भोजन सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि हर जीव-जंतु के लिए आवश्यक है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और हमारे जीवन को चलाने की ऊर्जा प्रदान करता है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

भुखमरी और कुपोषण से निपटने की जरूरत

World Food Day 2024: भले ही दुनिया मॉर्डन हो गई हो, लेकिन आज भी कई देशों में भुखमरी एक बड़ी समस्या है। खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना और हर व्यक्ति को पर्याप्त भोजन मिल सके, यह विश्व खाद्य दिवस का सबसे अहम मकसद है। इस दिन के जरिए लोगों को प्रेरित किया जाता है कि वे खाने की महत्ता को समझें और भोजन की बर्बादी को रोकें।

विश्व खाद्य दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें एक भूखमुक्त समाज बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा, ताकि हर व्यक्ति को उसकी जरूरत के हिसाब से भोजन मिल सके।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version