Zika Virus: पुणे में दो प्रेग्नेंट महिलाओं समेत 6 लोग जीका वायरस की चपेट में! क्या हैं इस जानलेवा बीमारी के लक्षण?

पुणे: जीका वायरस (Zika Virus) ने फिर से डरावनी स्थिति बना दी है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस के मामलों की रिपोर्टिंग से लोगों में असहजता फैल गई है। पुणे में अब तक छह मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ये मरीज एडीज मच्छर के काटने से संक्रमित हुए हैं, जिन्हें जीका वायरस से जोड़ा जाता है। यह मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया के संक्रमण को भी फैलाने का कारण माना जाता है। जीका वायरस की पहली बार खोज 1947 में युगांडा में हुई थी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Zika Virus: दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी चपेट में

अधिकारियों के अनुसार, एरंडवाने इलाके की 28 वर्षीय गर्भवती महिला में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। दूसरी गर्भवती महिला, जिनकी गर्भावस्था 12 सप्ताह चल रही थी, उनमें भी सोमवार को संक्रमण की रिपोर्ट आई है। इन दोनों महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति अभी ठीक है और उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस के संक्रमण से भ्रूण में माइक्रोसेफेली (एक ऐसी स्थिति जिसमें मस्तिष्क का असामान्य विकास होता है और सिर का आकार छोटा हो जाता है) हो सकती है।

डॉक्टर भी Zika Virus संक्रमित

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा, ‘जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने में सामने आया, जहां 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट सकारात्मक आई थी. उसके बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी भी इस संक्रमण से संक्रमित पाई गई. इसके बाद मुंधवा से दो मामले सामने आए थे, जिसमें 47 वर्षीय एक महिला और 22 वर्षीय एक पुरुष जीका वायरस संक्रमित था.’

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

क्या हैं Zika Virus के लक्षण?

जीका वायरस सामान्यत: मच्छर काटने से ही फैलता है। कहा जाता है कि इस संक्रमण से प्रभावित पांच मरीजों में से एक कोई लक्षण नहीं दिखाता। यह वायरस मच्छरों में होता है और उनके काटने से ही यह बीमारी हो सकती है। यदि लक्षण दिखाई देते हैं, तो वे संक्रमण के 2-14 दिनों के बीच प्रकट हो सकते हैं। आमतौर पर, इस संक्रमण से प्रभावित होने के बाद मरीज में हल्का बुखार, त्वचा पर लाल दाने, जोड़ों में दर्द, खासकर हाथ और पैरों के जोड़ों में दर्द और आंखों में लालिमा हो सकती है। कुछ रोगियों में इसके बाद मासल्स पेन, सिरदर्द, आंखों में दर्द, थकान, असहजता का अहसास और पेट में भी दर्द हो सकता है।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version