Agra: अपहरण के दो दिन बाद मिली मासूम की लाश, पुलिस अब भी आरोपियों की तलाश में

Agra के थाना बरहन क्षेत्र की आवल खेड़ा चौकी के गांव अमानाबाद कनराऊ में 2 दिन पहले घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया गया, उसके बाद हत्या कर दी गई।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

दो दिन से पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। सोमवार गांव से थोड़ी दूर ही मासूम की लाश मिली। हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बता दे कि 5 वर्षीय मन्नू पुत्र संजय का अपहरण 14 सितंबर की शाम को हो गया था। पुलिस ने पहले गुमशुदी

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

दर्ज की उसके बाद बीती रात अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को एसीपी एत्मादपुर सर्विलांस टीम का सहारा लिया गया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सोमवार दोपहर के बाद परिवार पर पहाड़ टूट गया मासूम बच्चे की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आखिरकार किस लिए घटना को अंजाम दिया गया कौन आरोपी है,यह सवाल अभी भी बने हुए हैं पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Scroll to Top