Agra: ताजनगरी में महिला सुरक्षा अभियान नाकाम, शराबी मनचले ने की महिला से छेड़छाड़

Agra: ताजनगरी में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है। थाना अछनेरा क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर, थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर, एक शराबी मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।

महिला ने मनचले को सिखाया सबक

महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए अपने देवर को मौके पर बुलाया, जिसने मनचले की जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सड़क पर मनचले की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

सड़क पर मनचले की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

बीच सड़क पर मनचले की पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर से ताजनगरी में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की कार्यवाही पर सवाल

थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि महिला सुरक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।

और पढ़ें

Scroll to Top