Lucknow: अकबर नगर में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, मस्जिद भी देर रात गिराई गई

Lucknow: अकबर नगर में देर रात एक मस्जिद को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई कुकरैल नदी की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को हटाने के अभियान के तहत की गई। इस ध्वस्तीकरण अभियान के अंतर्गत अकबर नगर में अवैध बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण ध्वस्त किए गए। दिसंबर 2023 से शुरू हुए इस अतिक्रमण हटाने के अभियान में करीब 24.5 एकड़ जमीन पर बने 1200 से अधिक अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया है।

शासन के निर्देश पर हुए सर्वे में नदी की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण की बात सामने आई थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुकरैल नदी के पुनर्जीवन और इसके आसपास के क्षेत्र को इको टूरिज्म का हब बनाना है। इसके साथ ही लखनऊ के चिड़ियाघर को भी इसी जगह पुनर्स्थापित किए जाने की योजना है।

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें: यहां क्लिक करें https://whatsapp.com/channel/0029Vah0Db3J93wQTvq70n0y

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुकरैल नदी के पुनर्जीवन के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है। मुख्यमंत्री के प्रयासों का असर दिखा और कोर्ट ने भी योगी सरकार की कार्रवाई को सही ठहराया।

अब इस क्षेत्र को मलबा हटाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। योगी सरकार का इरादा है कि इस क्षेत्र को इको टूरिज्म का हब बनाकर पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version