Aligarh में किसान यूनियन का टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, हाईवे पर लंबा जाम

Aligarh: रुवार को अलीगढ़-आगरा हाईवे के मडराक टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। किसान यूनियन के नेताओं का आरोप था कि स्वराज गुट की गाड़ियों को टोल प्लाजा से पास नहीं होने दिया जा रहा था।

किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन

विरोधस्वरूप, किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को जाम करते हुए प्रदर्शन किया। इस हंगामे के चलते अलीगढ़ और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं, जिससे वाहन सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन की कार्रवाई

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/09/0509zup_alg_protest_toll_v31.mp4
Aligarh

प्रदर्शन के बाद, टोल प्लाजा के अधिकारियों ने किसान यूनियन के नेताओं को ज्ञापन लेकर गाड़ियों को पास किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद, जाम को खुलवाया गया और स्थिति सामान्य की गई।

और पढ़ें

Exit mobile version