Uttar Pradesh News: अमेठी में दिनदहाड़े अपहरण पुलिस ने 2 घंटे में युवक को सुरक्षित बरामद किया

अमेठी में तमंचे के बल पर बाइक सवार युवक का सरेआम अपहरण कर लिया गया। दिनदहाड़े हुई इस अपहरण की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पैसे के लेनदेन के विवाद में चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी। यह घटना जायस थाना क्षेत्र के नसीराबाद रोड पर हुई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की सराहना की है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version