अमेठी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: स्मृति ईरानी 19 हजार से अधिक वोटों से पीछे, कांग्रेस के केएल शर्मा आगे

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ताल ठोंक रहे हैं।

2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हरा दिया था। इस बार राहुल अमेठी के बजाय रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरे।

कांग्रेस की ओर से अमेठी फतह की जिम्मेदारी गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल को दी गई। खुद प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल के लिए जमकर प्रचार किया। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार अमेठी की जनता किसे अपना सांसद चुनती है।

Scroll to Top