Ajamgarh Lokhsabha Election Results 2024: सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को हराया

Ajamgarh Lokhsabha Election Results 2024: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के दिनेश लाल यादव को 1,61,035 वोटों से हराया। इस जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाए और मिठाइयां बांटी।

इस चुनाव में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 3,47,204 वोट मिले, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 5,08,239 वोट प्राप्त हुए। बसपा के मशहूद शबीहा अहमद को 1,79,839 वोट मिले।

आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए भाजपा के दिनेश लाल यादव और सपा के धर्मेंद्र यादव के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना के दौरान सुबह से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। पोस्टल बैलेट की गिनती से ही सपा के धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बना ली थी, जो राउंड दर राउंड बढ़ती गई।

आखिरी राउंड से पहले यह बढ़त डेढ़ लाख से अधिक हो चुकी थी। दोपहर में जीत की आहट मिलते ही सपा कार्यालय में ढोल-ताशे बजाकर कार्यकर्ता झूमने लगे और जमकर मिठाइयां बांटी गईं।

Share This Article
मैं सुमित कुमार एक पत्रकार हूं जो सभी राज्यों की स्थानीय खबरों को कवर करता हूं। मेरे द्वारा रिपोर्ट की गई खबरें समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और घटनाओं को उजागर करती हैं, जिससे जनता को सही और सटीक जानकारी मिलती है। मुझे पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की आवाज बनना और उनके मुद्दों को मुख्यधारा में लाना पसंद है।
Exit mobile version