Brijbhusan sharan singh बेटे के काफिले की पुलिस वैन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

गोंडा में एक भीषण सड़क दुर्घटना में कैसरगंज से बीजेपी सांसद Brijbhusan sharan singh सिंह के बेटे, करण भूषण शरण सिंह के काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट वैन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। यह हादसा बुधवार को कर्नलगंज थानाक्षेत्र के हुजूरपुर में बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ।

वैन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन के भी परखच्चे उड़ गए।

घटना के वक्त करण भूषण सिंह, जो इस बार चुनाव मैदान में हैं, का काफिला गोंडा से गुजर रहा था। जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित पुलिस एस्कॉर्ट वैन ने सड़क पर चल रहे बाइक सवारों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। इसके अलावा, दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता उत्पन्न कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से चुनावी माहौल में भी तनाव बढ़ गया है।

स्थानीय प्रशासन अब जांच कर रहा है कि इस दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है और क्या उपाय किए जा सकते हैं ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों।

Scroll to Top