शर्मनाक! Bulandshahr में ADO गजेन्द्र सिंह ने 6 साल की मासूम ‘बच्ची’ और ‘बकरी’ को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश के Bulandshahr जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी कर्मचारी ने 6 साल की मासूम बच्ची और एक बकरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी की पहचान गजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो ब्लॉक में एडीओ (पीपी) के पद पर तैनात है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सूत्रों के अनुसार, यह घिनौनी घटना उस वक्त हुई जब आरोपी अपने एक परिचित के घर गया था। वहां उसने बच्ची को अकेला पाकर पहले उसका रेप किया। लेकिन जब उसकी हवस शांत नहीं हुई, तो उसने घर में बंधी बकरी के साथ भी दरिंदगी की। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है।

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1823260880223584419

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

यह घटना समाज में व्याप्त नैतिक पतन और विकृत मानसिकता का एक और उदाहरण है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़ें

Exit mobile version