CM Yogi Strict Message: आस्था के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, अराजकता पर होगी सख्त कार्रवाई

CM Yogi Strict Message: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी जाति, संप्रदाय या धर्म से जुड़े ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों और साधु-संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आस्था का सम्मान हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन किसी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को त्योहारों के मद्देनजर मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

अराजकता बर्दाश्त नहीं

सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ या आगजनी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे दुस्साहस करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग को तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।

त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था सख्त

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन से कहा कि हर जिले और थाने में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

और पढ़ें

Exit mobile version