Kanpur News : सिपाही से बने DCP Kripa Shankar Kanaujia को महिला सिपाही की आशिकी ने फिर से बनाया सिपाही
Kanpur News: एक चौंकाने वाली घटना में, सिपाही से DCP Kripa Shankar Kanaujia को उनकी रंगीन मिजाजी और महिला सिपाही के साथ उनके संबंधों के कारण फिर से सिपाही बना दिया गया। जुलाई 2021 में तत्कालीन उन्नाव के सीओ कृपा शंकर कनौजिया ने पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी थी, लेकिन छुट्टी मंजूर होने के बाद वे घर जाने की बजाय कहीं और चले गए थे।
यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
उन्होंने कानपुर के एक होटल में चेकइन किया, जहां उनके साथ एक महिला सिपाही भी थी। इस दौरान उन्होंने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए। इधर, सीओ का नंबर बंद जाने पर परेशान पत्नी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे। इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव से मदद मांगी।
किसी अनहोनी की आशंका में एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को लगाया। टीम ने पता लगाया कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर के एक होटल में बंद हो गया था। उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी।
पुलिसकर्मियों ने होटल में सीओ और महिला सिपाही को साथ पाया। इस दौरान उन्नाव पुलिस ने सबूत के तौर पर सीओ से जुड़े वीडियो भी अपने साथ ले गए। होटल में एंट्री करते समय सीओ और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।
इस घटना के बाद सीओ कृपा शंकर कनौजिया को उनके पद से हटा दिया गया और फिर से सिपाही बना दिया गया। यह घटना पुलिस विभाग के लिए एक शर्मनाक स्थिति बन गई है और उच्च अधिकारियों ने इस पर कड़ी कार्रवाई की है।