Ghaziabad Viral Video: सड़क पर जानलेवा स्टंट! स्कूटी पर नाचते हुए युवक का वीडियो वायरल, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

Ghaziabad में एक स्कूटी सवार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह युवक सड़क पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक जीटी रोड पर मोहन नगर से दिल्ली की तरफ जाते हुए स्कूटी पर नाचता हुआ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि युवक बिना किसी डर के दोनों हाथ छोड़कर स्कूटी चला रहा है और बीच-बीच में स्कूटी पर बैठे-बैठे डांस भी कर रहा है।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/2208zdn_gzb_vid_vir_r_v1.mp4
Ghaziabad

यह घटना जीटी रोड की है, जहां अक्सर बड़े वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं। ऐसे में इस तरह का स्टंट किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक काफी दूर तक अपनी धुन में मस्त होकर स्कूटी चलाता रहा, जिससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

यह वीडियो कल देर रात का बताया जा रहा है और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में चिंता और गुस्सा दोनों ही देखने को मिल रहे हैं।

Exit mobile version