UP: संभल जनपद के चंदोसी में सरकारी वृद्ध आश्रम के निरीक्षण के दौरान डीएम IAS राजेंद्र पेंसिया की सादगी की अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं। डीएम पेंसिया वृद्ध आश्रम में जमीन पर बैठकर बुजुर्ग महिलाओं के साथ भजन कीर्तन करते हुए नजर आए। उनकी इस सादगी ने आश्रम की बुजुर्ग महिलाओं को बहुत खुश कर दिया।
यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
तस्वीरों में डीएम राजेंद्र पेंसिया की सादगी: संभल जिले के डीएम राजेंद्र पेंसिया बीते रविवार को चंदोसी में समाज कल्याण विभाग के वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्रम में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।
भजन कीर्तन में शामिल हुए डीएम: निरीक्षण के दौरान, आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं ने डीएम के स्वागत के लिए भजन कीर्तन की तैयारी की थी। भजन कीर्तन शुरू होने पर, डीएम राजेंद्र पेंसिया ने महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ जमीन पर बैठकर भजन कीर्तन किया। इस दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएम पेंसिया की इस सादगी और विनम्रता की तस्वीरों की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।