Moradabad के तीन गांवों में तेंदुए का खौफ, मोबाइल में कैद की तस्वीरें

Moradabad के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का खौफ छाया हुआ है। छजलेट थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों—चाँदखेड़ी, चेतरामपुर, और कांठ थाना क्षेत्र के मानकुआ पूर में तेंदुए को देखा गया है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पहली घटना चाँदखेड़ी गांव की है, जहां दिन में तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। दूसरी घटना चेतरामपुर गांव की है, जहां रात के समय तेंदुआ एक गाड़ी के पास खड़ा हुआ नजर आया। इसके बाद तीसरी घटना मानकुआ पूर गांव की है, जहां तेंदुए को गन्ने के खेत में छुपते हुए देखा गया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, और वन विभाग द्वारा सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल, तेंदुए की तलाश जारी है और वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़ें

Exit mobile version